{"_id":"5e55bb2c8ebc3ef3f4509ce6","slug":"afret-rampage-rioters-entered-the-colonies-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में दंगाः रात होने पर कॉलोनियों में घुसे उपद्रवी, लोगों ने दिया पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में दंगाः रात होने पर कॉलोनियों में घुसे उपद्रवी, लोगों ने दिया पहरा
Wed, 26 Feb 2020 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Feb 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
आगजनी व लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पूर्वी जिले में उपद्रवियों ने रात में मुख्य मार्ग को छोड़कर कॉलोनियों को निशाना बनाया और आगजनी व लूटपाट की। इसकी जानकारी मिलने पर आसपास के इलाके के लोग खौफजदा हो गए और उन्होंने रात जागकर बिताई। उन्होंने गलियों में निकलकर अपने परिवार की सुरक्षा का मोर्चा भी संभाल लिया और पहरा दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह से शाम तक उपद्रवी कई इलाकों में आगजनी और लूटपाट करते रहे। दिन में यह सब मुख्य सड़कों पर चलता रहा, लेकिन रात में उपद्रवियों ने कॉलोनियों में घुसकर एक समुदाय के लोगों के घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी आसपास की कॉलोनियों के लोगों को मिली तो वे सभी खौफजदा हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने अपनी कॉलोनियों की सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए। गलियों के प्रवेश करने वाले रास्ते पर उन लोगों ने बेरीकेड लगा दिए। इसके बाद अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सभी ने अपने घरों के बाहर पहरा दिया। इस दौरान कई जगहों पर उपद्रवियों की भीड़ ने कॉलोनियों में घुसने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि अब सभी इलाकों में डर का माहौल है और उन्हें उपद्रवियों के हमले का डर सता रहा है। इसलिए सभी कॉलोनीवासियों ने एकजुट होकर उपद्रवियों का सामना करने की ठान ली है।
जान बचाने के लिए कुछ लोग धार्मिक स्थल में घुसे
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार दिनभर हुई हिंसा के बाद शाम को करावल नगर का शिव विहार में एक बार हिंसा भड़क उठी। उपद्रवियों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। शिव विहार-जौहरीपुर पुलिस पर देर रात तक हिंसा होती रही।
इस बीच कुछ लोग जान बचाने के लिए एक धार्मिक स्थल में घुस गए। उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को भी निशाना बनाया। लोगों ने मदद मांगी तो पुलिस व अद्र्धसैनिक बलों ने वहां पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ा। देर रात तक शिव विहार में पुलिस आंसू गैस के गोले छोड़कर उपद्रवियों को खदेडने में जुटी थी।
मुस्तफाबाद में निवासी एक युवक ने बताया कि उसका भाई वहां एक धार्मिक स्थल में पनाह लिये हुए है। बार-बार पुलिस को कॉल करने के अलावा वह घर पर कॉल कर रोए जा रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि शिव विहार का इलाका गाजियाबाद के बार्डर से सटा हुआ है। यहां बार्डर पार कर भीड़ यहां आई और उन्होंने हिंसा की।
भीड़ ने यहां कई मकानों व दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करने के अलावा आगजनी की। देर रात तक पुलिस हालात पर काबू करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस पूरे इलाके में ड्रोन से नजर रखी जा रही थी।