फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   jnu jamia university wall slogans controversy student protest aisa apvb

जामिया के बाद जेएनयू की दीवारों पर विवादित नारे: छात्र संगठनों में तकरार से गर्माया माहौल, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Sat, 24 Oct 2026 08:26 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 24 Oct 2026 08:26 PM IST
सार

जेएनयू की घटना से ठीक एक दिन पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इसी तरह दीवारों पर विवादित नारे लिखे पाए गए थे, जिसके बाद से विश्वविद्यालय का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

विज्ञापन
jnu jamia university wall slogans controversy student protest aisa apvb
जामिया के बाद जेएनयू में विवादित नारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दो प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में परिसरों की दीवारों पर विवादित और भड़काऊ नारे लिखे जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले जामिया और अब जेएनयू में हुई इन घटनाओं से शैक्षणिक संस्थानों का माहौल एक बार फिर गरमा गया है, जिससे छात्र संगठनों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय 
जेएनयू परिसर में वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा विश्वविद्यालय के शांतिपूर्ण एवं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने के आरोप सामने आए हैं। परिसर की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ जैसे नारे लिखे गए हैं। इसके अलावा, सामने आई तस्वीरों में आइसा के कैडर द्वारा वीर सावरकर के चित्र के साथ आपत्तिजनक लेखन किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी की कड़ी प्रतिक्रिया
एबीवीपी जेएनयू इकाई ने वामपंथी छात्र संगठनों और जेएनयूएसयू की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि छात्र हितों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को उठाने के बजाय परिसर में ऐसे नारों को बढ़ावा देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। गौरतलब है कि उमर खालिद वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े राष्ट्र विरोधी षड्यंत्र के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में हैं।

विज्ञापन

जामिया की दीवारों पर विवाद लेख
जेएनयू की घटना से ठीक एक दिन पहले जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी इसी तरह दीवारों पर विवादित नारे लिखे पाए गए थे, जिसके बाद से विश्वविद्यालय का माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। जामिया में 12 अक्तूबर से छात्र संघ चुनाव की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इस आंदोलन में जासिम अली, एबिन, रिहान हैदर और रिहान पंवार शामिल हैं।

प्रशासन की पहल
छात्रों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने चुनाव बहाली के लिए नए सिरे से संविधान बनाने हेतु एक समिति का गठन किया है। हालांकि, आंदोलनकारी छात्र समिति के गठन के बजाय सीधे चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग पर अड़े हुए हैं। शुक्रवार शाम को जामिया प्रशासन की समिति ने छात्रों की मांगों पर दोबारा बातचीत शुरू की है।

आंदोलन को बदनाम करने की साजिश
भूख हड़ताल पर बैठे छात्र रिहान हैदर ने दीवारों पर विवादित नारे लिखे जाने को असामाजिक तत्वों की करतूत बताया है। उन्होंने इसे छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। स्थिति को देखते हुए कैंपस में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और प्रशासन विवादित नारे लिखने वालों की पहचान कर उचित कार्रवाई करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed