{"_id":"6aeb580306b6e0d485036114","slug":"after-scanning-100-cctv-feeds-police-nabbed-the-person-who-snatched-an-8-tola-gold-chain-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2880-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 100 सीसीटीवी खंगालकर 8 तोले की चेन झपटने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 100 सीसीटीवी खंगालकर 8 तोले की चेन झपटने वाले को दबोचा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। राह चलती महिलाओं को अपना निशाना बनाने वाले एक चेन झपटमार को आनंद विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देता था और अपनी बाइक की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ कर पुलिस की पकड़ से बचने की कोशिश करता था। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को दबोचा है। उसकी गिरफ्तारी से झपटमारी के तीन मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शाहदरा जिले के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, 30 अक्तूबर दोपहर को कड़कड़डूमा स्थित दिल्ली प्रशासन फ्लैट्स के गेट के पास एक बाइक सवार बदमाश ने महिला के गले से 8 ग्राम की सोने की चेन झपट ली थी