{"_id":"62f646a1ae804e3a2018f598","slug":"all-metro-parking-closed-for-32-hours-from-sunday-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा चक्र सख्त: मेट्रो यात्री रखें ध्यान, कल सुबह से 32 घंटे तक बंद रहेंगी सभी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा चक्र सख्त: मेट्रो यात्री रखें ध्यान, कल सुबह से 32 घंटे तक बंद रहेंगी सभी पार्किंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:13 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस दौरान मेट्रो सेवाएं पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक चलेंगी।
मेट्रो पर पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के लिहाज से रविवार सुबह छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक मेट्रो की सभी पार्किंग बंद रहेंगी। 32 घंटे के लिए मेट्रो पार्किंग बंद होने के कारण यात्रियों को मेट्रो स्टेशनों से आवागमन करने के लिए ऑटो, कैब सहित दूसरे सार्वजनिक वाहनों में सफर करना होगा।
Trending Videos
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल के मुताबिक इस दौरान मेट्रो सेवाएं पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक चलेंगी। स्वतंत्रता दिवस के दौरान सभी स्टेशनों पर पहले ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिँग की जिम्मेवारी निजी एजेंसियों के पास होने की वजह सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। हाल ही में पार्किंग में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे व दूसरे उपकरण ना हाने के कारण चिंता बनी रहती है। डीएमआरसी ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो पाकिँग को बंद करने का निर्णय लिया है।

कमेंट
कमेंट X