फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High Court will hear Neha Bora's petition today

दिल्ली: हाई कोर्ट आज नेहा बोरा की याचिका पर करेगा सुनवाई, मजिस्ट्रेट के नोटिस को अदालत में दी है चुनौती

Thu, 22 Oct 2026 01:56 PM IST
Akash Dubey एजेंसी, दिल्ली
एजेंसी, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 22 Oct 2026 01:56 PM IST
सार

आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा ने 10 हजार रुपये के बांड वाले निवारक नोटिस को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। हाई कोर्ट आज दोपहर 2:30 बजे इस पर सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
High Court will hear Neha Bora's petition today
नेहा बोरा। - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली हाई कोर्ट गुरुवार यानी आज दोपहर 2:30 बजे आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा। नेहा को मंडी हाउस से हिरासत में लिए जाने के बाद, एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने उन्हें एक निवारक नोटिस जारी किया था, जिसे उन्होंने चुनौती दी है। उन्होंने इस नोटिस को रद्द करने और किसी भी कठोर कार्रवाई से सुरक्षा की मांग की है। जारी नोटिस में उन्हें 10 हजार रुपये का व्यक्तिगत बांड भरने, जमानतदार प्रस्तुत करने और जांच के दौरान शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस ने 18 अक्तूबर को नोटिस जारी कर उन्हें 19 अक्तूबर को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होने को कहा था। याचिका के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धाराओं 126, 130 और 135(3) के तहत की गई।

यह था मामला
नेहा बोरा को 16 अक्तूबर को मंडी हाउस में एक सभा में शामिल होने के दौरान हिरासत में लिया गया था। उनका आरोप है कि उन्हें अज्ञात स्थान पर ले जाकर आरके पुरम थाने में रातभर रखा गया और अगले दिन सुबह छह बजे रिहा किया गया। नोटिस में मंडी हाउस पर नारेबाजी, निषेधाज्ञा के बावजूद जंतर-मंतर के आसपास विरोध प्रदर्शन और कनॉट प्लेस में प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाने के आरोप लगाए गए हैं। नेहा बोरा ने याचिका में कहा है कि नोटिस में शांति भंग होने की आशंका के समर्थन में कोई ठोस कारण, विशिष्ट घटना या समयावधि नहीं बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed