सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Amanullah was murdered to avenge the murder.

Delhi NCR News: हत्या का बदला लेने के लिए अमानुल्लाह की हुई थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर मथुरा को लिए भी उपयोगी है............
Trending Videos

वेलकम में 19 मई की रात युवक की गोली मारकर की गई थी हत्या
-उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने मथुरा के दो शूटरों को दबोचा
-फैजान की मां और दो भाई वारदात के बाद से फरार
-पुलिस कर रही तलाश, लालच देकर बुलाए थे दोनों शूटर
-आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, सात कारतूस और वारदात में इस्तेमाल एक स्कूटी बरामद की है
-दोनों शूटर फैजान के भाई सलमान के दोस्त, दोनों से पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिला के वेलकम इलाके में केशव चौक के पास 19 मई की रात को मोहम्मद अमानुल्लाह कुरैशी (22) की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस संबंध में दो शूटर लाला गंज भारतपुर गेट, मथुरा, यूपी निवासी सैफी उर्फ अब्दुल (27) और अमीर आलम (22) को गिरफ्तार किया है।
दरअसल जनवरी में हुई फैजान उर्फ फज्जी की हत्या का बदला लेने के लिए ही अमानुल्लाह कुरैशी को मौत के घाट उतारा गया। फैजान की हत्या अमानुल्लाह के बड़े भाई मोईन कुरैशी ने की थी। बाद में इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड कर मोईन ने फैजान की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी। फैजान की मां ने इसका बदला लेने की धमकी दी थी। इसके बाद अमानुल्लाह की हत्या की साजिश फैजान की मां व भाइयों ने मिलकर रची। वारदात को अंजाम देने के लिए मथुरा से दो शूटर बुलाए गए। फैजान का भाई सलमान उर्फ जेडी भी अमानुल्लाह की हत्या के समय शूटरों के साथ मौजूद था। पुलिस फैजान की मां और भाइयों की तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि श्यामलाल कॉलेज, केशव चौक के पास अमानुल्लाह कुरैशी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकला था। इस बीच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। अमानुल्लाह के पिता मोहम्मद तस्लीम कुरैशी ने फैजान के भाइयों व मां पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था। वारदात के बाद परिवार फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली। इसके बाद हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान कर दी। बाद में पुलिस ने दो शूटर को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। सैफी उर्फ अब्दुल और अमीर आलम ने बताया कि वह सलमान के दोस्त हैं। इन लोगों ने हत्या करने के बदले मोटी रकम देने का वादा किया था। वारदात को अंजाम देने से पहले रैकी की गई। मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया गया। वारदात के बाद दोनों मथुरा वापस भाग गए थे। अब पुलिस फैजान की मां और भाइयों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed