सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   An underpass will be built at Meet Nagar intersection in Delhi.

Delhi NCR News: दिल्ली के मीत नगर चौराहे पर बनेगा अंडरपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-20 वर्षों से गोलचक्कर पर जाम से परेशान थे लाखों यात्री, निर्माण के लिए टेंडर जारी कर रहा लोक निर्माण विभाग

संदीप वर्मा
नई दिल्ली।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) दिल्ली के रोड नंबर 63 मीत नगर गोलचक्कर पर रोड अंडरब्रिज (अंडरपास) का निर्माण करेगा। लगातार बढ़ती आबादी के साथ पिछले 20 वर्षों से इस अंडरपास पर गोलचक्कर पर अंडरपास की मांग की जा रही है। तीन वर्ष पहले भी इसका टेंडर हुआ था, लेकिन मामला अटक गया था। अब पहले चरण में अंडरपास निर्माण के लिए कंसल्टेंसी सेवाओं के लिए ई-टेंडर जारी किया है। माना जा रहा कि इस प्रक्रिया में तीन माह लग जाएंगे, इसके बाद इस गोलचक्कर पर अंडरपास का निर्माण शुरू हो जाएगा।

दिल्ली के गोकलपुर विधानसभा स्थित रोड नंबर-63 में मीत नगर गोलचक्कर पर लंबे समय से अंडरपास बनाने की मांग चल रही है। गोलचक्कर पर बड़ी संख्या में वाहन निकलते हैं। पीक ऑवर्स में कई बार तो दोनों ओर से वाहन चालक घंटों जाम में फसे रहते हैं। लगभग तीन वर्ष पहले 2023 में इस गोलचक्कर पर अंडरपास बनवाने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन कुछ कारणों से मामला ठंडे बस्ते में चला गया। अब दोबारा से समस्याओं का निदान करने के बाद इसे बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। पूर्व में लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना थी। अब तीन वर्ष बाद इसकी लागत का नए सिरे से आकलन किया जाएगा। इसी प्रक्रिया में कंसल्टेंसी कंपनी का चयन किया जा रहा है। कंपनी चयन के लिए निविदा मांगी गई है। चार जून 2026 तक निविदा के लिए आवेदन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय से जीत के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया : तीन वर्ष पहले अंडरपास बनाने की प्रक्रिया में न्यायालय में आस-पास की भूमि का मामला अटक गया था। न्यायालय में कुछ माह पहले ही लोक निर्माण विभाग दिल्ली इस मामले में जीत गई। इसके अलावा एक मंदिर भी इसकी जद में आ रहा था। इसे भी भूमि दे दी गई है। इसके बाद अब निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोलचक्कर के निकट हटाया गया अतिक्रमण : गोलचक्कर के निकट दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। न्यायालय में जीत के बाद इस अतिक्रमण को खाली कराया गया है। अब अंडरपास बनाने की बाधा समाप्त हो गई है।
लगभग 20 वर्षों से इस गोलचक्कर पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। तीन वर्ष पहले भी इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन मामला अटक गया था। अब दोबारा से अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अब लोगों को राहत मिलेगी।
सुरेंद्र कुमार, विधायक गोकलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article