Parliament Security Breach: छठे आरोपी महेश कुमार को कोर्ट में किया गया पेश, सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद में घुसपैठ करने वाले आरोपियों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। अब इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पेश किया गया है। कोर्ट ने आरोपी महेश को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
Parliament Security Breach | Delhi's Patiala House Court sent the sixth accused Mahesh to 7-day Police custodial remand in connection with the case.
विज्ञापन
Police claims that he alongwith others wanted to create anarchy in the country so that they can compel the government to meet… — ANI (@ANI) December 16, 2023
इस मामले में पुलिस ने महेश कुमावत नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में ये छठे आरोपी की गिरफ्तारी की है। आरोपी महेश कुमावत है। जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है। स्पेशल सेल के सूत्र बताते हैं कि जब ललित झा ने दिल्ली पुलिस के सामने कर्तव्य पथ थाना में सरेंडर किया था।उस वक्त महेश कुमावत भी साथ में था।
वहीं दूसरी तरफ अदालत ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के पीछे के मास्टरमाइंड होने के आरोपी ललित झा को शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर ने इसी मामले में गिरफ्तार चार अन्य लोगों को गुरुवार को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
संसद सुरक्षा चूक मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जल्द ही दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट के संबंधित न्यायाधीश के समक्ष पेश किया जाएगा।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2023
आरोपियों ने पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि विजिटर्स गैलरी से लोकसभा चैंबर में कूदने की योजना तय करने से पहले उन्होंने कई अन्य विकल्पों पर भी विचार किया था। पुलिस ने बताया कि पहले आरोपियों ने अपने शरीर पर फायरप्रूफ जैल लगाकर संसद भवन में खुद को आग लगाने की योजना पर भी विचार किया था।
किन बाद में ये विचार छोड़ दिया। इसके अलावा आरोपियों ने संसद भवन में पर्चे फेंकने की भी योजना बनाई थी लेकिन आखिरकार उन्होंने लोकसभा में स्मोक कैनिस्टर से रंगीन धुंआ छोड़ना तय किया और बीते बुधवार को वैसा ही किया।
आरोपियों के पास था दूसरा प्लान तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार की रात दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जिनमें दो डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस और अतिरिक्त कमिश्नर ऑफ पुलिस शामिल थे, उन्होंने ललित झा से पूछताछ की। इस पूछताछ के दौरान ललित ने संसद में घुसपैठ के पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
ललित ने बताया कि योजना के तहत महेश और कैलाश को गुरुग्राम में विक्की उर्फ विशाल शर्मा के आवास पर पहुंचना था लेकिन दोनों समय से वहां नहीं पहुंच पाए। ऐसे में नीलम और अमोल को ही किसी भी कीमत पर संसद भवन परिसर में पहुंचकर स्मोक कैनिस्टर छोड़ने और नारेबाजी करने की जिम्मेदारी दी गई।