{"_id":"6a3170f996a39b9df30438b6","slug":"arunachals-film-karken-was-screened-as-part-of-the-windows-into-the-northeast-film-series-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-141299-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विंडोज इंटू द नॉर्थईस्ट फिल्म शृंखला में अरुणाचल की फिल्म 'कार्केन' दिखाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विंडोज इंटू द नॉर्थईस्ट फिल्म शृंखला में अरुणाचल की फिल्म 'कार्केन' दिखाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में विंडोज इंटू द नॉर्थईस्ट फिल्म शृंखला के अंतर्गत मंगलवार शाम को अरुणाचल प्रदेश की चर्चित फिल्म ‘कार्केन’ का प्रदर्शन किया गया। सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में आयोजित इस स्क्रीनिंग में फिल्म प्रेमियों, विद्यार्थियों और पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति में रुचि रखने वाले दर्शकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्देशक लोडर नेंडिंग की इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।
फिल्म एक ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी की कहानी को सामने लाती है, जो सुरक्षित पेशेवर जीवन छोड़कर अभिनेता बनने के अपने सपने को साकार करने के लिए संघर्ष करता है। महत्वाकांक्षा, व्यक्तिगत त्याग और अनिश्चितताओं के बीच आगे बढ़ने की कहानी ने दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़े रखा। फिल्म प्रदर्शन के बाद कई दर्शकों ने कहा कि कार्केन केवल एक व्यक्ति के सपनों की कहानी नहीं है, बल्कि उन चुनौतियों का भी चित्रण है जिनका सामना लोग पारंपरिक राहों से हटकर अपने जुनून का पीछा करते समय करते हैं। फिल्म में असम और पूर्वोत्तर भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया है। आईआईसी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस फिल्म महोत्सव का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत की विविध भाषाओं, संस्कृतियों और जीवन अनुभवों को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाना है।