Turkman Gate Violence: तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में पांच आरोपियों को राहत नहीं, अब 13 जनवरी को होगी सुनवाई
Turkman Gate Violence: तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने अब तक 12 लोगों की गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट ने एक दिन पहले ही पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विस्तार
तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में तीस हजारी कोर्ट में शुक्रवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तारीख तय की है। यह मामला तब सामने आया था जब अतिक्रमण हटाने गई पुलिस पर भीड़ ने पत्थर फेंके थे, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
आठ आरोपियों को भेजा न्यायिक हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में और आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से तीस हजारी कोर्ट ने आठ आरोपियों को 21 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
#WATCH दिल्ली: तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले के आरोपी को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया।
तीस हजारी कोर्ट ने 8 आरोपियों को 21 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। pic.twitter.com/Hbh7NZlS0n— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026
मामले में अब तक की गिरफ्तारियां
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और 50 से अधिक की पहचान कर ली है। हाल ही में, मोहम्मद इमरान (36) नाम के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया था। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
Turkman Gate stone pelting case | Delhi's Tis Hazari Court remands 8 accused to 14-day judicial custody till January 21
— ANI (@ANI) January 9, 2026
वहीं दूसरी तरफ आज शुक्रवार को अतिक्रमण वाले इलाके में जुम्मे की नमाज हुई। तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद पर जुम्मे की नमाज भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच पढ़ी गई। बताया जा रहा है कि 30 से 35 लोगों ने फैज ए इलाही मस्जिद में की नमाज अदा की।
अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ था बवाल
मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान शरारती तत्वों ने हिंसा कर दी थी। करीब 150 से 200 उपद्रवियों ने देर रात पुलिस पर पथराव कर दिया। इसमें क्षेत्र के थाना प्रभारी सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।