फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Banned Chinese manjha seized in North-East Delhi; two arrested

Delhi NCR News: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में प्रतिबंधित चीनी मांझा बरामद, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने चीनी मांझा की 37 चरखियां के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि आरोपी मोहम्मद रिहान (23) को पकड़ा गया और उसकी दुकान की तलाशी के दौरान चीनी मांझे की छह चरखियां बरामद की गईं। रिहान से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी दीपक (28) का पता लगाया। उसे गाजियाबाद के लोनी स्थित एक दुकान से गिरफ्तार कर किया गया। उसकी दुकान से प्रतिबंधित मांझे की 31 और चरखियां बरामद कर जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पूछताछ के दौरान दीपक ने पुलिस को बताया कि उसने चीनी मांझा उत्तर प्रदेश के मुरादनगर स्थित एक आपूर्तिकर्ता से खरीदा था। पुलिस आपूर्तिकर्ता का पता लगाने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed