फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Young man and woman from UP killed after being hit by a train in Delhi.

Delhi NCR News: दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से यूपी के युवक-युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
--ध्यानार्थ-- बुलंदशहर के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

- दिल्ली पुलिस को आत्महत्या का संदेह, जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक सागर और 20 वर्षीय युवती शिवानी की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या के एंगल से भी जांच शुरू की है। रेलवे यूनिट के डीसीपी बी भरत रेड्डी ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पुलिस थाने को रविवार रात 8 बजकर 47 मिनट पर रेलवे मेमो के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पहुंचने पर पुलिस को एक युवक और 20 वर्षीय युवती के शव मिले। मौके पर महिला पुलिस अधिकारी और अपराध जांच टीम को भी बुलाया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस ने तलाशी में युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई। पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सागर (23) के रूप में हुई। बाद में युवती की पहचान भी बुलंदशहर निवासी शिवानी (20) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि सोमवार को सागर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे सागर
जांच में पता चला कि सागर गांव में एक इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में काम करते थे। वह रविवार दोपहर घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। वहीं शिवानी 12वीं पास थी और फिलहाल घर पर ही रहती थी। वह भी रविवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों के परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर देर रात तक जब सागर जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed