फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barapullah Phase-3 to transform travel in East Delhi starting today.

Delhi NCR News: बारापुला फेज-3 आज से बदलेगा पूर्वी दिल्ली का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री शाह करेंगे उद्घाटन, मयूर विहार से सराय काले खां तक 3.5 किमी लंबे कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली जाने के लिए मिलेगा सिग्नल-फ्री रास्ता, आईटीओ और डीएनडी पर दबाव कम होने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मंगलवार से शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों का दक्षिण और मध्य दिल्ली तक का सफर आसान होगा। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक नया सिग्नल-फ्री विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना नौकरी और दूसरे कामों के लिए दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

बारापुला फेज-3 का मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहेंगे। कॉरिडोर का सबसे सीधा फायदा मयूर विहार के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ चिल्ला गांव के लोगों को मिलेगा। यहां से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन सीधे बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे सराय काले खां की ओर जाने के लिए पुराने रास्तों पर निर्भरता कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज के लोगों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए नया रूट मिलेगा। इन इलाकों से आने वाले वाहन मयूर विहार के रास्ते कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार, कड़कड़डूमा और विवेक विहार के साथ वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा के वाहन चालकों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।
नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली के लिए सीधा विकल्प मिलेगा
दिल्ली में काम करने वाले गौरव ने बताया कि पहले दक्षिण दिल्ली जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब मयूर विहार होकर बारापुला का रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों बचने की उम्मीद है। वहीं, कैब चालक उत्सव ने बताया कि जाम से बचने के लिए कई बार डीएनडी होकर लंबा रास्ता लेना पड़ता है। नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली जाने के लिए सीधा विकल्प मिलेगा।
चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ेगा असर
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले यातायात पर भी इसका असर पड़ेगा। पीक आवर्स में डीएनडी और अक्षरधाम के सामने वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। नए कॉरिडोर से यातायात का बंटवारा होने पर इन मार्गों पर दबाव कम होने और ट्रैफिक संभालने में आसानी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक असर कॉरिडोर पर यातायात शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा।


सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
नई दिल्ली। बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर के उद्घाटन समारोह के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यातायात डायवर्जन की एडवाइजरी जारी की है। समारोह में सैकड़ों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक, सराय काले खां, महारानी बाग और आश्रम चौक के आसपास यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने दिल्लीवासियों से इस दौरान इन मार्गों पर जाने से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed