Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP hits back over foam in the Yamuna

Delhi NCR News: यमुना में झाग पर भाजपा का पलटवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

कालिंदी कुंज में यमुना के पानी में झाग दिखाई देने पर भाजपा ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दोनों दल आरोप लगाने के बजाय अपने 26 वर्षों के शासनकाल का हिसाब दें और बताएं कि यमुना की सफाई के लिए एसटीपी क्यों नहीं लगाए। उन्होंने दावा किया कि रेखा गुप्ता सरकार यमुना की सफाई के लिए एसटीपी निर्माण समेत कई कदम उठा रही है। अगले वर्ष तक कालिंदी कुंज में झाग की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। कपूर ने आईटीओ पर इस वर्ष छठ पूजा की व्यवस्थाओं को पिछले एक दशक में सबसे बेहतर बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed