{"_id":"6adf56ea5ec452cfd50cc0af","slug":"bringing-equality-and-prosperity-to-delhi-through-valmiki-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160832-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वाल्मीकि के आदर्शों से दिल्ली में ला रहे समानता और समृद्धिः मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वाल्मीकि के आदर्शों से दिल्ली में ला रहे समानता और समृद्धिः मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंदिर मार्ग स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से प्रेरणा लेकर दिल्ली सरकार समानता, संवेदना और समृद्धि लाने के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को मंदिर मार्ग स्थित राष्ट्रीय प्राचीन वाल्मीकि मंदिर और आश्रम में भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन में आहुति देकर दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सम्मान और विकास के समान अवसर देने के लिए सरकार काम कर रही है। महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श मानवता, करुणा, समानता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनकी रचनाओं और विचारों ने समाज को नैतिकता, सदाचार और मानवीय मूल्यों का संदेश दिया है। आज भी उनके विचार ऐसे समाज के निर्माण का रास्ता दिखाते हैं, जहां प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान मिले।
रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि दिल्ली के विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी रहे। हर नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए। महर्षि वाल्मीकि के आदर्श सद्भाव, सेवा और मानव कल्याण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।