{"_id":"6aa4070feb1df124450f2752","slug":"businessman-robbed-of-30-lakh-in-broad-daylight-in-krishna-nagar-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-829-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कृष्णा नगर में व्यवसायी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कृष्णा नगर में व्यवसायी से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो स्कूटरों पर आए चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर व्यापारी से नकदी भरा बैग छीना, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। जिले के अति व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र कृष्णा नगर में शुक्रवार को दिनदहाड़े चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर करीब 30 लाख रुपये की नकदी लूट ली। दो स्कूटरों पर सवार बदमाशों ने गांधी नगर जा रहे व्यापारी संजय जैन को रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया। व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
डीसीपी शाहदरा आरपी मीणा के अनुसार, घटना शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। संजय जैन व्यापारिक काम से घर से गांधी नगर की ओर जा रहे थे। कृष्णा नगर के मुख्य मार्ग के पास पहुंचते ही दो स्कूटरों पर आए चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने हथियार दिखाकर उनसे नकदी से भरा बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकले। वारदात की सूचना मिलते ही थाना कृष्णा नगर पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शाहदरा जिला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं।
रेकी कर वारदात करने की आशंका
जांच के दौरान पुलिस घटनास्थल और आसपास के बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले बदमाशों ने पीड़ित की रेकी की थी। पुलिस लूट के तरीके और नकदी के स्रोत समेत अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।