{"_id":"6aa7488567961b2b2d05537f","slug":"noida-priest-held-hostage-after-wish-remains-unfulfilled-1-lakh-ransom-demanded-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी 1 लाख की फिरौती; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: मनोकामना पूरी नहीं हुई तो पंडित को बनाया बंधक, मांगी 1 लाख की फिरौती; दो गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:36 AM IST
सार
जब आरोपी फिरौती की रकम लेने पहुंचे, तो पुलिस ने सर्फाबाद के पास से दोनों को रविवार को पकड़ लिया और मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
प्रतीक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्फाबाद इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मन्नत पूरी न होने पर बदमाशों ने पूजा कराने वाले पंडित को ही बंधक बना लिया और परिजनों से एक लाख की फिरौती भी मांगी गई। मामला नोएडा के सर्फाबाद में रहने वाले पुरोहित अनिल तिवारी से जुड़ा है।
विज्ञापन
कुछ समय पहले जौनपुर के आशीष व प्रवेश नामक व्यक्तियों ने उनसे धार्मिक अनुष्ठान करवाया था। मनोकामना पूरी नहीं हुई, तो आरोपियों ने पुरोहित को एक और पूजा के बहाने फिर से जौनपुर बुलाया। पुरोहित जब वहां पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बना लिया गया। आरोपियों का अजीब तर्क था कि पूजा में जो पैसा खर्च हुआ, वो वापस चाहिए। उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पंडित को साथ लेकर फिरौती लेने जौनपुर से नोएडा आए बदमाश
हैरान-परेशान पीड़ित परिवार ने नोएडा के सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाई और पीड़ित के बेटे ने आरोपियों से रकम नोएडा से ले जाने के लिए कहा। इसके बाद दो लोग पंडित जी को जौनपुर से लेकर नोएडा आ गए।
विज्ञापन
जब आरोपी फिरौती की रकम लेने पहुंचे, तो पुलिस ने सर्फाबाद के पास से दोनों को रविवार को पकड़ लिया और मामले का खुलासा किया। आरोपी जौनपुर जिले के सिकरारा थाने के मशीदा के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।