{"_id":"6a3bd65b26e4d8d65b0d98e4","slug":"car-crashes-into-tree-in-saket-six-injured-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142489-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: साकेत में कार पेड़ से टकराई, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: साकेत में कार पेड़ से टकराई, छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के साकेत में मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालवीय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना साकेत थाना क्षेत्र में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिससे उसकी कार एक पेड़ से जा टकराई। अधिकारियों के मुताबिक कार में सवार छह लोगों को मैक्स अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया और उनकी स्थिति के बारे में तुरंत पता नहीं चला। इनमें पांच पुरुष और एक महिला हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि कार से बीयर की कई बोतलें बरामद की गईं। इससे ऐसा लगता है कि दुर्घटना से पहले गाड़ी में बैठे लोगों ने शराब पी होगी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।