{"_id":"6a833e358b88fa80870931a6","slug":"car-hits-bike-on-alawalpur-bridge-77-year-old-man-dies-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1009-127090-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अलावलपुर पुल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक पर बैठे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अलावलपुर पुल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक पर बैठे 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
कैंप थाना क्षेत्र के अलावलपुर पुल पर रविवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका भतीजा अजयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान खचेड़ा निवासी किठवाड़ी चौक, सल्लागढ़ स्कूल वाली गली के रूप में हुई है। मृतक के बेटे राकेश के अनुसार, उनके पिता और भाई अजयपाल कैलाश नगर में आयोजित सत्संग से होकर रात में बाइकसे घर वापस लौट रहे थे। अलावलपुर पुल के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने चालक के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार से शराब की बोतलें भी मिली हैं। कैंप थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि पुलिस ने कार कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।