{"_id":"62ba294f97930f66015784cf","slug":"cbse-joins-hands-with-unicef-to-provide-skills-to-school-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: सीबीएसई ने यूनिसेफ से मिलाया हाथ, स्कूली बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE: सीबीएसई ने यूनिसेफ से मिलाया हाथ, स्कूली बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए किया करार
Tue, 28 Jun 2022 05:57 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 28 Jun 2022 05:57 AM IST
सार
स्कूली बच्चों को कौशल प्रदान करने के लिए सीबीएसई और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया है। एक संस्था युवा भी इनके साथ मिलकर काम करेगी। सीबीएसई, यूनिसेफ और युवा ने स्कूल के बच्चों को 21वीं सदी के कौशलों से लैस करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल के बच्चों को 21वीं सदी के कौशलों से लैस करने के लिए सीबीएसई और यूनिसेफ ने हाथ मिलाया है। इसमें एक संस्था युवा भी उनकी मदद करेगी। यह तीनों बच्चों को कौशल प्रदान करने की मिलकर कोशिश करेंगे। इस करार के तहत बच्चों के करियर को लेकर भी मार्गदर्शन किया जाएगा। बच्चों को रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे।
विज्ञापन
सीबीएसई की अध्यक्ष निधि छिब्बर ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कौशल पर जोर देती है। यह स्कूल स्तर से ही छात्रों में कौशल विकसित करने की सिफारिश करती है। वर्तमान समय में कौशल सीखने का अवसर मिलना बहुत प्रसांगिक है। ये अवसर बच्चो को भविष्य के लिए तैयार करेंगे।
विज्ञापन