फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has initiated an investigation into the Vande Mataram controversy at the Congress headquarters

Vande Mataram Controversy: बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वंदे मातरम विवाद की पुलिस ने जांच की शुरू

Mon, 17 Aug 2026 09:10 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 17 Aug 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police has initiated an investigation into the Vande Mataram controversy at the Congress headquarters
सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : एएनआई

नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम गायन से जुड़ी एक कथित घटना की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सेंट्रल जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। यह घटना 15 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में हुई थी।

विज्ञापन


सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट डिसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा, '15 अगस्त 2026 को एआईसीसी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान "वंदे मातरम" गाते समय हुई कथित घटना के बारे में मिली शिकायत की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करते और इशारा करते देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने आरोप खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी पर बवाल कटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 15 अगस्त का कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का एक वीडियो साझा किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी, राहुल गांधी दिखाई दे रहे हैं। भाजपा का दावा है कि वंदे मातरम गाए जाने के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी असहज दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed