फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CISF Director General felicitated the players.

Delhi NCR News: सीआईएसएफ के महानिदेशक ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
CISF Director General felicitated the players.
राजीव जी की खबर के साथ:---कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और कें
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर देश और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ मुख्यालय में आयोजित समारोह में महानिदेशक प्रवीर रंजन ने पदक विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लागोस, नाइजीरिया में 9 से 14 अगस्त तक आयोजित चैंपियनशिप में सीआईएसएफ की फेंसिंग टीम ने तीन पदक जीते। महिला हवलदार श्रुति जोशी ने महिला टीम सेबर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने महिला व्यक्तिगत सेबर में भी कांस्य पदक जीता। वहीं, महिला हवलदार अनु प्रिया ने महिला व्यक्तिगत एपी स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया। टीम ने उप निरीक्षक गौरव कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। पदक विजेताओं को बधाई देते हुए प्रवीर रंजन ने खिलाड़ियों के समर्पण और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों से सीआईएसएफ का गौरव बढ़ाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article