फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man's body found near garbage heap; son and wife in the US said they were busy

Delhi NCR News: कूड़े के ढेर के पास मिला बुजुर्ग का शव, अमेरिका से बेटा व पत्नी बोली..बिजी हैं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
- बुजुर्ग पूर्व नेवी ऑफिसर थे, चाचा व भतीजे ने किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

- कालकाजी पुलिस को भेजा अधिकृत पत्र.. चाचा करेंगे अंतिम संस्कार
पुरुषोत्तम वर्मा
नई दिल्ली। समाज में खत्म होती जा रही मावनीय संवेदनाओं एक और बड़ा मामला सामने आया है। कालकाजी थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय पूर्व नेवी अफसर का शव कूड़े के ढेर के पास मिला। पुलिस व मृतक के रिश्तेदारों ने अमेरिका में रह रहे उनके बेटे व पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी दी और अंतिम संस्कार के लिए भारत आने की गुजारिश की। लेकिन बेटे के साथ मृतक की पत्नी का जवाब मिला कि वह अपने काम में व्यस्त हैं, अभी भारत नहीं आ सकते। इसके लिए अमेरिका से अपने अधिकृत मेल से बाकायदा दिल्ली पुलिस से कहा कि उनके चाचा उसके पिता का अंतिम संस्कार कर देंगे।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अरविंद नाथ पाठक (70) नेवी में डाॅक्टर थे। वह मेन कालकाजी के एन ब्लाॅक में रहते थे। यहां पर उन्होंने क्लीनिक भी खोला था। उनका बेटा प्रशांत नाथ पाठक अपनी मां के साथ अमेरिका में रहता है। मृतक के भाई महेंद्रनाथ ने 12 अगस्त को शिकायत दी थी कि उनके भाई अरविंद नाथ पाठक यहां अकेले रहते थे और वह घर से गायब हैं। कालकाजी थानाध्यक्ष ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर बुजुर्ग की तलाश शुरू की। अगले दिन शाम को बुजुर्ग के ब्लाॅक में कूड़े के खत्ते के पास बेहोशी हालात में मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने चाचा को सौंपा शव
पुलिस को मेल मिलने के बाद कालकाजी थाना पुलिस ने मृतक अरविंद नाथ पाठक के शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद पुलिस ने शव मृतक के भाई व बहन को सौंप दिया। इन लोगोंं ने रीति रिवाज से बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय से अकेले रह रहे थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अरविंद नाथ पाठक काफी समय से अकेले रह रहे थे और शुगर समेत कई बीमारियों से पीडि़त थे। उनके भाई महेंद्र नाथ पाठक व उनका बेटा उनकी देखभाल करने उनके पास आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed