फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother murders sister after bringing her from Bihar to Delhi

बहन, इश्क और कत्ल: बिहार से दिल्ली लाकर भाई ने हत्या की, फिर जाकर सो गया, वारदात से पहले ही खरीदा था सूटकेस

Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST
सार

एक युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की हत्या की। प्रेम प्रसंग से नाराज आरोपी ने शव सूटकेस में ठिकाने लगाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दोस्तों से पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन
Brother murders sister after bringing her from Bihar to Delhi
बहन को मारकर सूटकेस में भरी लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी जिला के बुराड़ी इलाके में चचेरे भाई अविनाश ने 17 साल की नाबालिग बहन की साजिश के तहत हत्या की। बिहार से बहन को लाने के दौरान ही उसने उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। दिल्ली आने के बाद भी नाबालिग लड़की के अपने प्रेमी के लगातार संपर्क में रहने और उसे दिल्ली बुलाने की कोशिश करने से गुस्साए आरोपी ने उसे बहाने से अपने दोस्त के सर्विस सेंटर पर ले गया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या करने से पहले ही शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने 15 सौ रुपये में सूटकेस खरीद लिया था और उसे अपने दोस्त के सर्विस सेंटर पर रख दिया था। पुलिस आरोपी के दोस्त मनीष और उसके भाई विशाल से हत्या में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि जिले के स्पेशल स्टाफ को एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक बाइक से सूटकेस लेकर गया, लेकिन वापस आते समय उसकी बाइक पर सूटकेस नहीं था। निरीक्षक विश्वेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने बाइक नंबर से आरोपी अविनाश को मुकुंदपुर स्थित उसके घर से पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करने पर उसने बहन की हत्या की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बुराड़ी के अजीत विहार के झाड़ियों से सूटकेस बरामद लिया। सूटकेस में 17 साल की नाबालिग लड़की की लाश थी। मामला बुराड़ी का होने की वजह से पुलिस ने बुराड़ी थाने को मामले की जांच सौंप दी। बुराड़ी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

नाबालिग लड़की के प्रेम प्रसंग से गुस्साए आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि 17 साल की नाबालिग लड़की अपने परिवार के साथ बिहार के मुजफ्फरपुर में रहती थी। उसकी नानी का दिल्ली के आजादपुर में घर है। जहां उसकी मां आया-जाया करती है। 22 साल के आरोपी मुकुंदपुर निवासी अविनाश ने पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। आरोपी कुछ दिन पहले अपने गांव गया था। जहां उसे चचेरी बहन के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। 

लड़की का प्रेम प्रसंग उसके रिश्ते में दूर के भाई से था। आरोपी को यह भी पता चला कि लड़की दो बार घर छोड़कर जा चुकी है। उस लड़के से पीछा छुड़ाने के लिए लड़की के परिजनों ने अविनाश के साथ लड़की को दिल्ली भेजना का फैसला किया। 14 अगस्त को वह अविनाश के साथ बिहार से दिल्ली आई और अपनी नानी के घर में रही। आरोपी ने बताया कि यहां आने के बाद भी लड़की ने उस लड़के से बात करना बंद नहीं किया था। उसके बाद उसने लड़की की हत्या करने का फैसला किया। 

15 अगस्त को वह बुराड़ी मार्केट से सूटकेस खरीदकर उसे मनीष सर्विस सेंटर में रख दिया। 16 अगस्त को वह लड़की को लेकर सेंटर पर आया। जहां मनीष जरूरी काम बताकर वहां से चला गया। सेंटर पर कोई मौजूद नहीं था, इसी दौरान उसने लड़की की हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर उसे मनीष की बाइक से ठिकाने लगा दिया। उसके बाद वह घर आकर सो गया। 

बाइक के जरिए पुलिस आरोपी तक पहुंची
मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने उस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और बाइक के जरिए आरोपी तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पहले तो उसने हत्या करने की बात से इनकार किया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। 

सर्विस सेंटर में पुलिस ने की जांच पड़ताल
अपने दोस्त मनीष के सर्विस सेंटर में हत्या करने की बात कबूल करने पर पुलिस ने मंगलवार को घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने वहां क्राइम और फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाई। टीम ने वहां से कई साक्ष्य हासिल किए। पुलिस सर्विस सेंटर चलाने वाले मनीष और उसके भाई विशाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनसे इस बात की जानकारी हासिल की जा रही है कि उन्हें हत्याकांड के बारे में पता था या नहीं। 

साथ ही पुलिस तकनीकी जांच कर उनकी संलिप्तता के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि मामले की जांच में जो भी साक्ष्य सामने आ रहे हैं उसकी जांच की जा रही है। आरोपी पर लूटपाट समेत दो मामले दर्ज हैं। अभी तक मनीष और उसके भाई की घटना में संलिप्तता की बात सामने नहीं आई है। पुलिस इसको लेकर लड़की के परिवार वालों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed