{"_id":"6a8559452b967a1558065dc0","slug":"cm-yogi-adityanath-attended-the-uttar-pradesh-japan-investment-summit-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ताज होटल दिल्ली में जुटे जापानी उद्योगपति, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में निवेश का दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: ताज होटल दिल्ली में जुटे जापानी उद्योगपति, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में निवेश का दिया न्योता
Wed, 19 Aug 2026 01:24 PM IST
Vijay Singh Pundir
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन 2026 में शामिल हुए।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन में शामिल हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जापानी निवेश को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को नई दिल्ली के ताज होटल में उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी कंपनियों के प्रमुखों और प्रतिनिधियों के साथ हाईलेवल सीईओ राउंडटेबल में हिस्सा लिया। बैठक में उत्तर प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विस्तार, तकनीकी सहयोग और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में 200 से अधिक जापानी उद्योग प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में 3191 करोड़ रुपये की तीन औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं सामने आईं। इन परियोजनाओं से 10 हजार से अधिक रोजगार पैदा होने का अनुमान है। इनमें एस्कॉर्ट्स कुबोटा और मिंडा कॉरपोरेशन की परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
500 एकड़ में जापान सिटी
कार्यक्रम में यीडा क्षेत्र में करीब 500 एकड़ में जापान सिटी विकसित करने की योजना भी चर्चा के केंद्र में रही। प्रस्तावित जापान सिटी में जापानी कंपनियों के साथ उनके सप्लायर और सहायक उद्योगों को भी जगह देने की तैयारी है। इससे एक ही क्षेत्र में उत्पादन से लेकर सप्लाई चेन तक का औद्योगिक नेटवर्क विकसित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
2025 करोड़ की परियोजना से 3800 रोजगार
एस्कॉर्ट्स कुबोटा यीडा के सेक्टर-10 में करीब 2025 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट और संबंधित उत्पादों के निर्माण की योजना है। इससे करीब 3800 से अधिक रोजगार मिलने की उम्मीद है।
मिंडा कॉरपोरेशन सेक्टर-10 और सेक्टर-24 में करीब 1166 करोड़ रुपये की दो परियोजनाएं लगाएगी। इनसे करीब 6440 रोजगार मिलने का अनुमान है।
सेमीकंडक्टर से ग्रीन हाइड्रोजन तक पर नजर
सरकार जापानी निवेश को सिर्फ ऑटोमोबाइल क्षेत्र तक सीमित नहीं रखना चाहती। बैठक में ग्रीन हाइड्रोजन, अक्षय ऊर्जा, क्लीन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापानी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश का न्योता देते हुए प्रदेश के बड़े बाजार, बेहतर कनेक्टिविटी, औद्योगिक आधार और मानव संसाधन को निवेश के लिए अनुकूल बताया। सरकार का जोर जापानी तकनीक और विशेषज्ञता को प्रदेश के औद्योगिक विकास से जोड़ने पर है।
21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 18 से 23 अगस्त तक चलेगा। नई दिल्ली के कार्यक्रम के बाद 21 अगस्त को लखनऊ में मुख्य राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें जापानी निवेशकों और प्रदेश सरकार के बीच निवेश प्रस्तावों और औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर आगे की बातचीत होगी।