फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Electric buses to run from Delhi to Karnal; 56 special services for women.

दिल्ली से करनाल तक दौड़ेंगी ई-बसें: महिलाओं के लिए 56 विशेष सेवाएं, राजघाट में चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत

Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2026 02:09 AM IST
सार

दिल्ली सरकार 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने के साथ दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी। महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं भी शुरू होंगी। इसके साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4,938 हो जाएगी।

विज्ञापन
Electric buses to run from Delhi to Karnal; 56 special services for women.
दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4,938 हो जाएगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में बुधवार को चार बड़ी पहल शुरू होंगी। दिल्ली सरकार 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने के साथ दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी। महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं भी शुरू होंगी। इसके साथ दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर 4,938 हो जाएगी।

विज्ञापन


परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, नई बसों में 12 मीटर की 88 और नौ मीटर की 112 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इससे दिल्ली परिवहन निगम के कुल बेड़े की संख्या करीब 6,800 हो जाएगी। इनमें 4,938 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें होंगी। सरकार की योजना वित्त वर्ष 2028-29 तक बसों की संख्या करीब 14 हजार करने की है। यानी मौजूदा बेड़े को लगभग दोगुना किया जाएगा और इसमें इलेक्ट्रिक बसों पर विशेष जोर रहेगा।
विज्ञापन


राजघाट में 5.50 करोड़ से तैयार चार्जिंग स्टेशन शुरू होगा
राजघाट डिपो-1 में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया जाएगा। यहां 240 किलोवाट क्षमता वाले चार ईवी चार्जर लगाए गए हैं। इनसे भारी व्यावसायिक इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ कारों को भी चार्ज किया जा सकेगा। स्टेशन के लिए 1,600 केवीए का कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन भी बनाया गया है, जिसमें ट्रांसफॉर्मर और एचटी-एलटी पैनल समेत जरूरी विद्युत ढांचा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेडीज स्पेशल व यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बसें यात्रा को बनाएंगी सुगम
महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू होंगी। इनमें 15 अधिक मांग वाले रूटों पर लेडीज स्पेशल की 30 ट्रिप और 13 रूटों पर यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल की 26 ट्रिप शामिल हैं। ये सेवाएं नेहरू प्लेस, एम्स, साउथ एक्सटेंशन, आरके पुरम, कनॉट प्लेस, आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, करोल बाग, कश्मीरी गेट और शिवाजी स्टेडियम जैसे प्रमुख केंद्रों को रिहायशी इलाकों से जोड़ेंगी।

यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल से हिंदू कॉलेज, रामजस, दौलत राम, श्रीराम कॉलेज, एलएसआर, गार्गी, एआरएसडी, हंसराज, एसपीएम, देशबंधु और एसजीजीएससीसी समेत प्रमुख कॉलेजों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

करनाल के लिए रोजाना 10 ट्रिप
दिल्ली-करनाल के बीच पांच पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसी बसें चलेंगी। करीब 133 किलोमीटर के रूट पर दोनों दिशाओं में रोजाना 10 ट्रिप होंगी। महाराणा प्रताप आईएसबीटी, कश्मीरी गेट से शुरू होने वाली सेवा सिंघू बॉर्डर, राय, भालगढ़, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंदा और मधुबन होते हुए करनाल पहुंचेगी।

आध्यात्मिक सर्किटों के लिए डीटीटीडीसी खरीदेगा दो इलेक्ट्रिक बसें
दिल्ली में आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) दो नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। इनका इस्तेमाल दिल्ली सरकार की ओर से तैयार किए जा रहे चार आध्यात्मिक सर्किटों पर भविष्य में बस सेवा शुरू करने के लिए किया जाएगा। फिलहाल इन सर्किटों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के बाद डीटीटीडीसी सेवा शुरू करेगा।

निगम ने 9.3 मीटर लंबी दो एसी सिंगल-डेकर इलेक्ट्रिक बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। दोनों बसों के साथ 240 किलोवाट क्षमता वाले डीसी फास्ट चार्जर भी खरीदे जाएंगे। बस और चार्जर समेत अनुमानित लागत 2.10 करोड़ रुपये है। प्रत्येक बस में 33 सीटें होंगी और खड़े होकर यात्रा की सुविधा नहीं होगी। सीटों पर यूएसबी चार्जिंग और फुटरेस्ट की सुविधा होगी।


बसों में कम से कम 210 किलोवाट-घंटे की उपयोगी बैटरी होगी। पूरी तरह चार्ज होने पर इनकी न्यूनतम निर्धारित रेंज 180 किलोमीटर होगी। फास्ट चार्जर से 20 से 100 प्रतिशत तक बैटरी चार्ज होने में अधिकतम तीन घंटे लगेंगे। नई बसें डीटीटीडीसी की मौजूदा पर्यटन परिवहन सेवाओं में भी शामिल की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed