{"_id":"69ca82f5e3d9925a38033a96","slug":"common-compartment-exam-in-government-schools-from-april-10-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-130064-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में कॉमन कंपार्टमेंट परीक्षा 10 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सरकारी स्कूलों में कॉमन कंपार्टमेंट परीक्षा 10 अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
पांचवीं व आठवीं के बच्चों की परीक्षा 13 अप्रैल को, नौवीं व ग्यारहवीं की परीक्षा 10 अप्रैल को होगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पांचवीं ,आठवीं, नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के बच्चों के लिए कॉमन कंपार्टमेंट स्कूल एग्जामिनेशन (सीसीएसई) की शुरुआत 10 अप्रैल से होने जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए विषयवार तिथियां जारी कर दी हैं।
निदेशालय की ओर से जारी परीक्षा तिथियों के अनुसार 10 अप्रैल को नौवीं की वोकेशनल विषयों व ग्यारहवीं की कंप्यूटर साइंस व इंर्फोमेशन प्रैक्टिस की परीक्षा होगी। 13 अप्रैल को पांचवीं की हिंदी, आठवीं की अंग्रेजी व ग्यारहवीं की अंग्रेजी कोर की परीक्षा होगी। 15 अप्रैल को आठवीं के गणित, नौवीं के सोशल साइंस व ग्यारहवीं के भूगोल विषय की परीक्षा होगी। ग्यारहवीं की परीक्षाओं का समापन 30 अप्रैल को ब्यूटी एंड वेलनेस विषय की परीक्षा से होगा। नौवीं की परीक्षाओं का समापन अंग्रेजी की परीक्षा के साथ 27 अप्रैल को होगा।