सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Comprehensive development of Women's Technical Institute to take place: Chahal

महिला तकनीकी संस्थान का होगा व्यापक विकास : चहल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को नेताजी नगर स्थित महिला तकनीकी संस्थान (डब्ल्यूटीआई) का दौरा कर संस्थान के व्यापक विकास और आधुनिकीकरण का भरोसा दिया। संस्थान की छात्राओं और शिक्षकों से संवाद के दौरान चहल ने कहा कि देश की युवा शक्ति, विशेष रूप से युवतियां, प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगी। संवाद के बाद चहल ने संस्थान की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षकों ने संस्थान से जुड़ी विभिन्न जरूरतों और सुझावों को उनके सामने रखा। चहल ने आश्वासन दिया कि एनडीएमसी इन सुझावों पर गंभीरता से विचार करेगी और संस्थान के बुनियादी ढांचे को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1990 में स्थापित यह संस्थान महिलाओं को व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने वाला एक प्रतिष्ठित केंद्र है। यहां कंप्यूटर, स्टेनोग्राफी, ब्यूटी एंड हेयर ड्रेसिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, कुकिंग, कैटरिंग तथा संगीत और नृत्य सहित कई पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed