{"_id":"6adca6b02af8b58e6c099b3f","slug":"content-creator-aamir-shaukeen-sent-to-five-day-police-custody-in-a-case-involving-a-racial-remark-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-160528-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नस्लीय टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नस्लीय टिप्पणी मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
विज्ञापन
- तीस हजारी कोर्ट ने दिया आदेश, अहमदाबाद ले जाकर अन्य आरोपियों की पहचान करेगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्लीय टिप्पणी के मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन को तीस हजारी कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए शौकीन को अहमदाबाद ले जाना चाहती है। शनिवार को शौकीन को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शिल्पी जैन की अदालत में पेश किया गया। इससे पहले उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि मामले की जांच के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है। साथ ही, घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए उसे अहमदाबाद ले जाना होगा।
दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया था। वीडियो में त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करने और उसे अपमानित करने का मामला सामने आया था। पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई इस मामले की जांच कर रही है। जांच में नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस इकाई (स्पूनर) से मिली जानकारी भी अहम रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो कथित तौर पर करीब एक महीने पहले अहमदाबाद में बनाया गया था। इस मामले में सात से आठ लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की पहचान करने और घटना से जुड़े सबूत जुटाने में लगी है।