{"_id":"641a8a155b354d40260718fa","slug":"coronavirus-in-delhi-21-march-2023-update-one-death-infection-rate-crosses-5-percent-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर कोरोना का कहर: Covid-19 से एक की मौत, संक्रमण दर 5 फीसदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर कोरोना का कहर: Covid-19 से एक की मौत, संक्रमण दर 5 फीसदी पार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:24 AM IST
विज्ञापन
सार
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 1423 लोगों का टेस्ट हुआ। इसमें 5.83 फीसदी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना को लेकर अब तक 40769154 सैंपल की जांच हो चुकी है।
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। करीब एक महीने बाद दिल्ली में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है, वहीं संक्रमण दर भी पांच फीसदी के पार चला गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डॉक्टर ने सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक बढ़े मामले कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को कोरोना के 83 नए मामले सामने आए। जबकि 21 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। वहीं एक मरीज ने 23 फरवरी के बाद कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना की जांच के लिए 1423 लोगों का टेस्ट हुआ। इसमें 5.83 फीसदी कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना को लेकर अब तक 40769154 सैंपल की जांच हो चुकी है।
होम आइसोलेशन में कोरोना के 179 मरीजों का उपचार जारी है। जबकि अस्पताल में कोरोना संक्रमित व संदिग्ध मरीज मिलाकर कुल 17 मरीज है। जिसमें नौ संदिग्ध मरीज है। ऑक्सीजन सपोर्ट पर छह मरीज, आईसीयू में पांच और वेंटिलेटर पर दो मरीज उपजार के लिए भर्ती है।