{"_id":"5e7eb7038ebc3e774f34eb93","slug":"coronavirus-india-delhi-lodhi-colony-police-took-care-of-35-labour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#CoronaPositive: मजदूरों के लिए हीरो बनी दिल्ली पुलिस, पास न थे पैसे और न ही था खाने का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#CoronaPositive: मजदूरों के लिए हीरो बनी दिल्ली पुलिस, पास न थे पैसे और न ही था खाने का सामान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 23 May 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
मजदूरों को खाना देती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के लोधी गार्डन के पास पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे 35 मजदूरों के लिए लोधी कॉलोनी थाना पुलिस हीरो बनकर आई है। पुलिस ने इन मजूदरों की देखभाल का जिम्मा ले लिया है। जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक पुलिस इनकी देखभाल करेगी। अभी पुलिस ने इनको 10 दिन का राशन दिया है।
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि काफी दिन से पाइप बिछाने के काम में जुटे ये मजदूर बिहार में मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया और ये यहीं फंस गए। मजदूरों के साथ उनका परिवार भी है।
इनका ठेकेदार बिहार में है और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली नहीं आ सका। ऐसे में मजदूरों के पास न पैसे थे और न ही खाने का सामान। ये बिहार पलायन की तैयारी कर रहे थे और पैदल चल भी दिए थे।
लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष सुनील ढाका ने पेट्रोलिंग के दौरान इन्हें देखा तो रोक लिया। पूछने पर मजदूरों ने बताया कि उनके पास न तो पैसे हैं और न ही खाने के लिए कुछ। इसलिए वे पैदल ही बिहार जा रहे हैं।
Trending Videos

थानाध्यक्ष ने इन्हें रोका और फिलहाल अपनी झुग्गी में जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने हर मजदूर को पांच किलो आटा, डेढ किलो दाल, दो किलो आलू, एक किलो चीनी, एक लीटर सरसों का तेल, आधा किलो बेसन, 100 ग्राम नमक और 100 ग्राम मिर्च दी है।
हर मजदूर को 11 किलो राशन दिया जाएगा। पुलिस ने मजदूरों को भरोसा दिया है कि जब तक लॉकडाउन है, वह उनकी देखभाल करेगी। पुलिस ने मजदूरों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया।
हर मजदूर को 11 किलो राशन दिया जाएगा। पुलिस ने मजदूरों को भरोसा दिया है कि जब तक लॉकडाउन है, वह उनकी देखभाल करेगी। पुलिस ने मजदूरों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया।

कमेंट
कमेंट X