फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cows in the cowshed vaccinated against Lumpy disease.

Delhi NCR News: गोशाला में गायों को लगी लम्पी की वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। पशु चिकित्सालय नगीना की टीम द्वारा मरोडा स्थित गोशाला में गायों को खतरनाक लम्पी स्किन डिजीज से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान गोवंश को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए वैक्सीन लगाई गई। पशु चिकित्सक डॉ. शिवकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग चार साल पहले गायों में फैले लम्पी वायरस ने भारी नुकसान पहुंचाया था। यह संक्रामक बीमारी मुख्य रूप से गायों को ही प्रभावित करती है। इस जानलेवा बीमारी से पशुओं का बचाव करना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। डॉ. शिवकुमार ने क्षेत्र के सभी किसानों और पशुपालकों से अपील की है कि वे लापरवाही न बरतें और अपने-अपने गौवंश को समय रहते लम्पी की वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed