{"_id":"6a7f647016fd1e0ba0069c48","slug":"hundreds-of-women-participated-in-the-teej-festival-delhi-ncr-news-c-24-1-pal1008-127017-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तीज महोत्सव में सैंकड़ों महिलाओं ने लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तीज महोत्सव में सैंकड़ों महिलाओं ने लिया भाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले की प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल की महिला इकाई की ओर से ओमेक्स सिटी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में वैश्य अग्रवाल समाज की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर हिस्सा लिया और मेहंदी लगाकर तीज की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं हरियाणा सरकार की पूर्व मंत्री कविता जैन ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दीपक मंगला की पत्नी मोनिका मंगला ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संयोजन महिला इकाई की अध्यक्षा कविता मंगला ने किया। महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल, एकल व सामूहिक नृत्य, अभिनय समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला इकाई की संरक्षक शांति देवी गुप्ता, पूर्व पार्षद अनीता मंगला, रेणुबाला गुप्ता, मंजू सिंगला, अलका गुप्ता, डॉ. अंजना गुप्ता समेत सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। का