{"_id":"6a79e1fdbcb25a3c9803e9ab","slug":"cunning-auto-lifter-involved-in-34-cases-arrested-five-stolen-two-wheelers-recovered-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-150055-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 34 मामलों में शामिल शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 34 मामलों में शामिल शातिर ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
शाहदरा जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने वाहन चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर और लूटपाट के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके कब्जे से पांच चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी, लूट-पाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के कुल 34 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस उपायुक्त आर पी मीना ने बताया कि हाल के दिनों में शाहदरा जिले में बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एएटीएस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर 7 अगस्त को सीबीडी ग्राउंड, आनंद विहार क्षेत्र से जुनैद उर्फ बाबू (27) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक चोरी की सुजुकी एनटॉर्क स्कूटी बरामद हुई, जो दरीयागंज थाना क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले से संबंधित निकली। पूछताछ में आरोपी ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वाहन चोरी की कई वारदातों में अपनी सहभागिता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार अन्य चोरी के दोपहिया वाहन भी बरामद किए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि जुनैद अपने साथी सोनू के साथ मिलकर मधु विहार थाना क्षेत्र में दर्ज एक लूट के प्रयास मामले में भी शामिल था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के आपराधिक नेटवर्क और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। फरार साथी सोनू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।