फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Customers handed cheap phones under the guise of iPhones; four arrested

Delhi NCR News: आईफोन के नाम पर ग्राहकों को थमाए सस्ते फोन, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
12 हजार से 35 हजार रुपये तक ठगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
चांदनी चौक के पुराने लाजपत राय मार्केट के आसपास पुलिस को ठगी की शिकायत मिली। चार मामलों में उत्तरी जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देव, सिजान, नीरज शर्मा और विकास को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि आईफोन खरीदने पहुंचे ग्राहकों को सस्ते और नकली मोबाइल थमाकर ठगते थे। आरोपियों ने ग्राहकों से 12 हजार से 35 हजार रुपये तक वसूले थे। पुलिस ने चारों मामलों में मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।


पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गईं। जांच में पता चला कि आरोपी ग्राहकों को महंगे आईफोन दिखाकर उनका भरोसा जीतते थे। इसके बाद नकद या क्यूआर कोड के जरिये भुगतान लेकर उन्हें आईफोन की जगह सस्ते या नकली मोबाइल फोन दे देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed