फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cyber Crime: Fraud worth crores involving 1,000 people under the guise of jobs and insurance policies

Cyber Crime: नौकरी और पॉलिसी के नाम पर 1000 लोगों से करोड़ों की जालसाजी, नोएडा में अवैध कॉल सेंटर्स का खुलासा

Sun, 19 Jul 2026 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 04:05 AM IST
सार

कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन साइ वज्र के तहत कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सेंटरों से मिलाकर 1000 लोगों से करोड़ों की ठगी की गई। दोनों मामलों में दो महिलाओं को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Cyber Crime: Fraud worth crores involving 1,000 people under the guise of jobs and insurance policies
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा शहर में दो और अवैध कॉल सेंटरों का खुलासा हुआ है। कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन साइ वज्र के तहत कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सेंटरों से मिलाकर 1000 लोगों से करोड़ों की ठगी की गई। दोनों मामलों में दो महिलाओं को हिरासत में लिया था। जिन्हें छोड़ दिया गया। 

विज्ञापन


 पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर-2 में करीब तीन माह से संचालित किए जा रहे कॉल सेंटर में इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। वहीं सेक्टर-6 में करीब दो माह से कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जहां बीमा पॉलिसी मैच्योर कराने और एलआईसी पॉलिसी का पैसा दिलाने के नाम पर लोगों से जालसाजी की जा रही थी। 
विज्ञापन


सेक्टर-2 में इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर से पुलिस ने दो आरोपियों मोहित कुमार और आदेश यादव को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना सोनू कुमार भाग गया। कार्रवाई के दौरान पांच मोबाइल फोन, पांच कीपैड मोबाइल, पांच सिम कार्ड,  पेन ड्राइव, दो कंप्यूटर और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-2 स्थित बी-61 भवन की तीसरी मंजिल पर संचालित कॉल सेंटर में छापा मारा । पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नौकरी तलाशने वाले लोगों का डेटा विभिन्न रोजगार वेबसाइटों से हासिल करते थे। इसके बाद उन्हें इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर फोन किया जाता था। झांसे में आने वाले अभ्यर्थियों को फर्जी जॉब ऑफर लेटर और अन्य दस्तावेज भेजे जाते थे। फिर रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और अन्य शुल्क के नाम पर रकम वसूल ली जाती थी। 

ठगी के बाद मोबाइल नंबर और सिम बदल दिए जाते थे ताकि पीड़ित दोबारा संपर्क नहीं कर सकें। पुलिस ने बताया कि मौके से बरामद पेन ड्राइव और कंप्यूटर में इंडिगो से जुड़े फर्जी दस्तावेज, फॉर्म, इनवॉयस तथा अन्य डिजिटल सामग्री मिली है। जब्त उपकरणों की जांच कराई जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि गिरोह ने कितने लोगों को निशाना बनाया और ठगी की रकम कितनी है। 

मोबाइल और पेन ड्राइव की डिजिटल फॉरेंसिक जांच से होगा खुलासा 
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच मोबाइल फोन समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। जांच में पेन ड्राइव और कंप्यूटर से इंडिगो एयरलाइंस के नाम पर तैयार किए गए फर्जी दस्तावेज, फॉर्म, इनवॉयस और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड भी मिले। पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। अब इनकी डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। 

जांच जारी, बढ़ सकती हैं गिरफ्तारियां
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप और बैंक खातों का डाटा खंगाला जा रहा है। साइबर शिकायत पोर्टल पर दर्ज मामलों का मिलान भी कराया जा रहा है ताकि अन्य पीड़ितों की पहचान हो सके। पुलिस को उम्मीद है कि जांच में कई और साइबर ठगी के मामलों का खुलासा होगा। 


लैप्स बीमा पॉलिसी मेच्योर कराने के नाम पर जालसाजी 
साइ व्रज अभियान के दौरान पुलिस ने सेक्टर-6 स्थित जी-13 में चल रहे एक और अवैध कॉल सेंटर का खुलासा किया है। यहां से तनुज कुमार गोयल और पंकज को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक लैपटॉप, तीन की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, 17 एटीएम कार्ड और चेकबुक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कम ब्याज पर ऋण दिलाने, लैप्स बीमा पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने, पॉलिसी मैच्योर कराने, अधिक क्लेम दिलाने और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करते थे। ठगी की रकम परिचितों के बैंक खातों में मंगाकर उनके एटीएम कार्ड अपने पास रखते थे। वारदात के बाद मोबाइल, सिम और डिजिटल साक्ष्य नष्ट कर देते थे। इस गिरोह के खिलाफ भी विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed