फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sonam Wangchuk: CP's 'Operation Jantar Mantar' immediately upon taking charge

Sonam Wangchuk: कमान संभालते ही सीपी का 'ऑपरेशन जंतर-मंतर', अपने ही पुलिस कर्मियों को भी नहीं लगने दी भनक

Sun, 19 Jul 2026 06:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jul 2026 06:56 AM IST
सार

नए कमिश्नर अनुराग कुमार ने पद संभालते ही शुक्रवार शाम को उन पुलिस अधिकारियों को बुलाया जो कभी जंतर-मंतर पर तैनात रहे या किसी बड़े प्रर्दशन आदि में ड्यूटी देने का अनुभव रखते हैं।

विज्ञापन
Sonam Wangchuk: CP's 'Operation Jantar Mantar' immediately upon taking charge
ऑपरेशन इस कदर गोपनीय था कि मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्यभार संभालने के छह घंटे के भीतर दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर अनुराग कुमार ने जंतर-मंतर के लिए विशेष रणनीति तैयार की और बिना किसी टकराव के अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटा दिया गया। ऑपरेशन इस कदर गोपनीय था कि मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें सुरक्षा अभ्यास के नाम पर जंतर-मंतर बुलाया गया। सुबह वायरलेस पर दोबारा संदेश आते ही सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचा दिया गया।  

विज्ञापन


नए कमिश्नर अनुराग कुमार ने पद संभालते ही शुक्रवार शाम को उन पुलिस अधिकारियों को बुलाया जो कभी जंतर-मंतर पर तैनात रहे या किसी बड़े प्रर्दशन आदि में ड्यूटी देने का अनुभव रखते हैं। अधिकारियों के साथ बैठक कर वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने की गोपनीय रणनीति बनाई गई। शाम छह बजकर 34 मिनट पर टीपीएम (वायरलैस मैसेज) जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


इस मैसेज में 21 डीसीपी व एडिशनल डीसीपी की जंतर-मंतर और आसपास ड्यूटी लगाने के आदेश किए गए। 8 संयुक्त पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त की ड्यूटी लगाई गई। भारी संख्या में पुलिस बलों को सुरक्षा के नाम पर शनिवार सुबह जंतर-मंतर पहुंचने के आदेश दिए गए। तय समय होते ही मंच को सफेद पर्दे से ढका गया और कुछ ही सेकेंडों में सोनम को वहां से हटा दिया गया।  पुलिस का ये अरेंजमेंट 20 जुलाई तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


30 सेकेंड का दिया गया समय 
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम को बताया गया कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर हटाया जाएगा। इस मिशन को पुलिस ने बखूबी अंजाम दिया। वांगचुक को हटाने से पहले इलाके में फोन जैमर लगा दिए गए थे ताकि लाइव स्ट्रीमिंग न की जा सके। सोनम को अस्पताल भेजने के दौरान हालात संभालने के लिए भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों की तैनाती के अलावा भारी संख्या में पैरा-मिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed