सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Daughter went to Haridwar, father died after falling at home

Delhi NCR News: बेटी गई हरिद्वार, घर में गिरने से पिता की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुल्तानपुरी इलाके की घटना, पड़ोसी ने घर से बदबू आने पर दी पुलिस को जानकारी

-गिरने से सिर में चोट लगने की आशंका, पुलिस कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
सुल्तानपुरी थाना इलाके में 76 साल के एक बुजुर्ग का शव घर में खून से सना मिला है। मृतक की शिनाख्त पृथ्वीराज के रूप में हुई है। वह बेटी के साथ रहते थे। बेटी अपने बच्चों के साथ कुछ दिन पहले घूमने के लिए हरिद्वार चली गई थी। पड़ोसी ने पुलिस को उनके घर से बदबू आने की शिकायत की थी। आशंका है कि बुजुर्ग के गिरने से उनके सिर में चोट लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। जानकारी के मुताबिक पृथ्वीराज कृष्णा नगर सुल्तानपुरी इलाके में अपनी बेटी व बेटी के बच्चों के साथ रहते थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात सुल्तानपुरी थाना पुलिस को घर के अंदर से दुर्गंध आने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। अंदर एक बुजुर्ग खून से लथपथ हालत में पड़े थे। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
छानबीन पर पता चला कि पृथ्वीराज अपनी बेटी गंगा और उसके दो बच्चों चिराग व अनुराग के साथ रहते थे। जबकि उसका बेटा अलग रहता है। सोमवार को गंगा अपने बेटों के साथ हरिद्वार घूमने के लिए चली गई। इस दौरान वह घर में अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed