सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura

Delhi Election Result 2025: केजरीवाल, सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज हारे, यहां जानें दिल्ली की हॉट सीटों का हाल

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Feb 2025 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा ने 48 सीटें जीत कर सत्ता पक्ष की आप को 22 सीटों पर समेट दिया है। दिल्ली की हॉट सीटों का जानें हाल-

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार थे। चुनाव परिणाम में भाजपा ने 48 सीटें हासिल हैं। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर जीती, जबकि कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।

Trending Videos

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
नई दिल्ली सीट से हारे अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहां बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4089 से हराया है।

 नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, "मैं सभी दिल्ली वासियों को बधाई देता हूं, उनका धन्यवाद करता हूं। दिल्ली में बनने वाली यह सरकार प्रधानमंत्री के विजन को दिल्ली में लेकर आएगी। मैं इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। मैं दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
कालकाजी सीट से जीतीं आतिशी - फोटो : अमर उजाला

कालकाजी विधानसभा सीट
कालकाजी सीट से आप प्रत्याशी आतिशी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को 3521 वोटों से हराया है। बता दें कि कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा। इन चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं।  

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
जंगपुरा से हारे सिसोदिया, जीते तविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला

जंगपुरा विधानसभा सीट 
जंगपुरा सीट से आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया 675 वोटों से हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने यहां जीत दर्ज की है। हार के बाद आम आदमी पार्टी नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "जंगपुरा के लोगों ने बहुत प्यार दिया लेकिन लगभग 600 वोट से हम पीछे रह गए। जो उम्मीदवार जीते हैं, हम उन्हें बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि जंगपुरा के लोगों की समस्याओं को वे हल करेंगे।"

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट से भाजपा के कपिल मिश्रा जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को उन्होंने 23355 वोटों से हराया है। 

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 - फोटो : अमर उजाला

पटपड़गंज विधानसभा सीट 
पटपड़गंज सीट पर भाजपा के अवध ओझा 28072 वोटों से हार गए हैं। भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने यहां जीत दर्ज की है। हारने के बाद पटपड़गंज विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार अवध ओझा ने कहा, "मैं जनता का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं दूसरे स्थान पर आया, अगली बार खुद को शीर्ष पर लाने की कोशिश करूंगा। चूक यह हुई कि मैं सभी से मिल नहीं पाया, शायद मुझे इसके लिए अच्छा समय नहीं मिला लेकिन फिर भी मैं इस हार की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेता हूं।"

पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी ने कहा, "मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा। यह उनका आशीर्वाद था, जिस तरह से उन्होंने आम आदमी पार्टी को आपदा कहा, उन्होंने कहा आपदा हटाओ, दिल्ली बचाओ। लोगों ने इसे स्वीकार भी किया। शीर्ष नेतृत्व के नेतृत्व में हमें जीत मिली है, मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।"

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
बल्लीमारान से जीते इमरान हुसैन, हारे कमल बागड़ी - फोटो : अमर उजाला

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार में मौजूदा कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा के प्रत्याशी कमल बागड़ी को उन्होंने 29823 वोटों से हराया हैं। इमरान हुसैनके सरकार के मंत्री होने के चलते यह सीट भी हॉट सीट बनी हुई है। कांग्रेस की तरफ से हारून यूसुफ चुनावी मैदान में है। हारून यूसुफ भी दिल्ली सरकार में पहले मंत्री रह चुके हैं। इसलिए इस सीट के रिजल्ट पर हर किसी की नजर है।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
बाबरपुर से जीते गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

बाबरपुर विधानसभा सीट
बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी अनिल वशिष्ठ 18994 वोटों से हराया है। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। जिसके चलते यह सीट काफी चर्चा में रही है। इसलिए इस सीट के चुनाव परिणाम को लेकर भी लोगों में उत्सुकता देखने को मिली।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
ग्रैटर कैलाश से हारे सौरभ भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा की शिखा राय ने उन्हें 3188 वोटों से हराया है।

यह भी पढ़ें
Delhi Chunav Result Live: दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत; विकासपुरी सीट पर भाजपा 18 वोट से आगे

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
शकूर बस्ती से हारे सत्येंद्र जैन - फोटो : अमर उजाला
शकूर बस्ती विधानसभा सीट
भाजपा के प्रत्याशी करनैल सिंह शकूरबस्ती सीट से जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सत्येंद्र जैन को उन्होंने 20998 वोटों से हराया है। 

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
ओखला सीट से जीते अमानतुल्लाह खान - फोटो : अमर उजाला
ओखला विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान जीत गए हैं। भाजपा के मनीष चौधरी को उन्होंने हराया है।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
बिजवासन सीट से जीते कैलाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला
बिजवासन विधानसभा सीट
रुझानों में बिजवासन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र भारद्वाज को उन्होंने 11276 वोटों से हराया है।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
रोहिणी सीट से जीते विजेंद्र गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
रोहिणी विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता जीत गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी प्रदीप मित्तल को उन्होंने  37816 वोटों से हराया है।

Delhi Election Result 2025 Live Delhi Vidhan Sabha Hot Seats Results New Delhi, Kalkaji, Jangpura
वजीरपुर से जीतीं पूनम शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वजीरपुर विधानसभा सीट
इस सीट पर अब भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा जीत गई हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता को उन्होंने 11425 वोटों से हराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed