{"_id":"6b038b7eb9a5034e840975db","slug":"delhi-electricity-to-be-generated-from-skyscrapers-dtu-is-developing-the-technology-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगनचुंबी इमारतों से बनेगी बिजली: डीटीयू विकसित कर रहा है तकनीक, पर्यावरण संरक्षण के साथ होगी ऊर्जा आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगनचुंबी इमारतों से बनेगी बिजली: डीटीयू विकसित कर रहा है तकनीक, पर्यावरण संरक्षण के साथ होगी ऊर्जा आपूर्ति
Mon, 23 Nov 2026 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
ललित कौशिक, नई दिल्ली
ललित कौशिक, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:10 AM IST
सार
शहरों में ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ऊंची इमारतों पर हवा से बिजली पैदा करने की तकनीक विकसित कर रहा है। इसके तहत इमारतों पर वर्टिकल एक्सिस विंड टरबाइन लगाकर बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा। शहरों में ऊर्जा की बढ़ती मांग और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
डीटीयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में डॉ. रितु राज ने बताया कि हवा से बिजली पैदा करने के लिए इमारत का कम से कम 10 से 20 मंजिला होना जरूरी है। दिल्ली-एनसीआर में जमीन से 10 से 20 मीटर की ऊंचाई पर हवा की औसत गति सामान्यतः 1.5 से 3.5 मीटर प्रति सेकेंड रहती है। गर्मियों में यह बढ़कर 4 से 6 मीटर प्रति सेकेंड तक पहुंच सकती है। वहीं, 50 से 120 मीटर की ऊंचाई पर इमारतों की बनावट के कारण हवा की गति बढ़ जाती है, जिससे बिजली उत्पादन की संभावनाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
