'शीश महल' जनता के लिए खुला: 'अरविंद केजरीवाल ने करदाताओं का पैसा इसमें लगाया', दिल्ली सरकार के मंत्री का आरोप
अरविंद केजरीवाल के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित पूर्व आवास 'शीश महल' के नवीनीकरण का मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। दिल्ली सरकार केजरीवाल के आवास को जनता के लिए खोलने जा रही है।
विस्तार
दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास को जनता के लिए खोल दिया है। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इसका एकमात्र उद्देश्य जनता के पैसे का हिसाब देना है। उन्होंने कहा कि करदाताओं का पैसा यहां निवेश किया गया है। सरकार को हर एक पैसे का हिसाब जनता को देना चाहिए। वर्मा के अनुसार, हर सरकार को ऐसा ही करना चाहिए। इसी उद्देश्य से यह सुविधा दिल्ली के लोगों के लिए खोली गई है। आज मीडिया को आमंत्रित किया गया था। जल्द ही दिल्ली के लोग भी इसे आकर देख सकेंगे। परियोजना के लिए खरीदी गई वस्तुओं का विवरण भी दिया गया है।
#WATCH | Delhi: Visuals from former CM and AAP National Convenor Arvind Kejriwal's residence, 'Sheesh Mahal' Delhi Minister Parvesh Verma earlier said, "Sheesh Mahal will be opened to the general public. We will allow the public to tour the entire facility..." https://t.co/d9uEH5lcVR
— ANI (@ANI) November 27, 2026विज्ञापन
सत्येंद्र जैन पर कोविड में लापरवाही का आरोप
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली में 22,000 मौतें हुई थीं। उस समय पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने अस्पताल बनाने या दवाएं खरीदने के लिए कोई प्रस्ताव नहीं दिया। श्मशान घाटों पर लकड़ी और जगह की भारी कमी थी।
कैग रिपोर्ट में काम की लागत अनुमान से 342 फीसदी ज्यादा बताई गई थी
दिल्ली विधानसभा में पेश हुई कैग रिपोर्ट में बताया गया था कि काम की लागत अनुमान से 342 फीसदी ज्यादा बढ़कर 33.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। रिपोर्ट में कहा गया था कि कुल खर्च में से 18.88 करोड़ रुपये सुपीरियर स्पेसिफिकेशन, आर्टिस्टिक और एंटीक इंटीरियर पर खर्च किए गए। इसी वजह से बंगले को विपक्ष ने शीश महल नाम दिया था।
