{"_id":"6a6a77bd17c564c33a0c9234","slug":"delhi-high-court-directs-police-questions-to-student-who-protested-in-fatehpur-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंतर मंतर से फतेहपुर तक: दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को निर्देश, फतेहपुर में प्रदर्शन करने वाले छात्र से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंतर मंतर से फतेहपुर तक: दिल्ली हाईकोर्ट का पुलिस को निर्देश, फतेहपुर में प्रदर्शन करने वाले छात्र से पूछताछ
Thu, 30 Jul 2026 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2026 03:29 AM IST
सार
यूपी पुलिस का मानना है कि स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका है। इसे लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
जंतर मंतर पर दिल्ली पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। उस प्रदर्शन के बाद अब कोर्ट-कचहरी और पुलिस का काम चल रहा है। छात्रों की गिरफ्तारी और शिकायतों को लेकर कार्यपालिका और न्यायपालिक में आदेश-निर्देश का दौर-दौरा है।
विज्ञापन
इसी तरह स्कूल में मूलभूत सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भी छात्रों ने आंदोलन किया और अपनी मांगें मनवाने के लिए शासन को विवश किया। अब खबर है कि स्कूली छात्रों के उस प्रदर्शन को लेकर यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस का मानना है कि स्कूल में छात्रों के प्रदर्शन में किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका है। इसे लेकर पूछताछ चल रही है। एक नजर दोनों मामलों में ताजा घटनाक्रम पर।
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस आयुक्त के खिलाफ शिकायत पर रसीद दी जाए
दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद मार्ग थाना प्रभारी (एसएचओ) को निर्देश दिया कि 20 जुलाई के प्रदर्शन में बलप्रयोग जुड़ी शिकायत की रसीद याचिकाकर्ता को दी जाए। पहले रसीद न देने को लेकर कोर्ट ने अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई का निर्देश देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
जस्टिस प्रतीक जालान की पीठ में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अभिजीत आनंद ने कहा, आनंद लीगल एड फोरम ट्रस्ट ने 22 जुलाई को पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार, संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा, अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा सहित कई अफसरों के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बावजूद संसद मार्ग थाने के एसएचओ ने रसीद नहीं दी। पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई को कंप्यूटर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई था। हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी को शाम पांच बजे तक रसीद जारी करने का निर्देश दिया।
फतेहपुर में कक्षाओं में लगे पंखे, प्रदर्शन में रहे छात्र से पूछताछ
यूपी के फतेहपुर के किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं पर स्कूली छात्रों के प्रदर्शन के पीछे पुलिस किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका मान रही है। वहीं, अब कई कक्षाओं में चार-चार पंखे लगवा दिए गए हैं। खराब पंखों की मरम्मत भी कराई गई। वाटर कूलर भी लगवाया जा रहा है।
पुलिस ने जंतर-मंतर पर आंदोलन में सक्रिय रहे कक्षा 12 के छात्र अंकुर से भी पूछताछ की। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे। पुलिस उसके वायरल वीडियो व सोशल मीडिया एकाउंट की भी जांच कर रही है। वहीं, अंकुर ने पुलिस को बताया कि प्रदर्शन की पहले से कोई योजना नहीं थी, छात्रों में अव्यवस्थाओं पर पहले से नाराजगी थी। एलआईयू की टीम ने भी जांच की है। वह किन लोगों के संपर्क में था इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।