{"_id":"63f9e0409edabaa0e20be203","slug":"delhi-mayor-shelly-oberoi-meets-delhi-police-commissioner-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मेयर शैली ओबेरॉय की बैठक स्थगित, भाजपा पार्षदों की करने वाली थीं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दिल्ली पुलिस कमिश्नर और मेयर शैली ओबेरॉय की बैठक स्थगित, भाजपा पार्षदों की करने वाली थीं शिकायत
Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 25 Feb 2023 04:47 PM IST
सार
दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय आज शाम पांच बजे दिल्ली पुलिस कमीश्नर से मुलाकात करने वाली थीं। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उनकी मीटिंग रद्द हो गई है।
विज्ञापन
एमसीडी सदन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय आज शाम पांच बजे दिल्ली पुलिस कमीश्नर से मुलाकात करने वाली थीं। लेकिन अज्ञात कारणों के चलते उनकी मीटिंग रद्द हो गई है। बता दें कि शुक्रवार को देर शाम स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में मतगणना के दौरान पार्षदों के बीच मारपीट की स्थिति पैदा हो गई थी। इसी मामले को लेकर मेयर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने वाली थीं।
विज्ञापन
एमसीडी के सदन में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान लात घूंसे चले। पार्षदों ने सारी हदें पार करते हुए एक दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। कई पार्षदों को गंभीर चोटें आईं। महिला पार्षदों के साथ धक्का मुक्की व अभद्रता हुई। कई पार्षदों के कपड़े फट गए। एक दूसरे पर जूते चप्पल बरसाए गए। जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के इस तरह के बर्ताव से पूरी दिल्ली आहत है।
विज्ञापन
स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव हो गया था, वोटों की गिनती के दौरान मचा घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। इसके कारण मेयर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया, अब सोमवार को फिर से स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन