सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: No time limit on pink cards, Chief Minister Rekha Gupta calls rumours

Delhi: पिंक कार्ड पर नो टाइम लिमिट, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अफवाहों को बताया राजनीतिक दुष्प्रचार; आप पर वार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Apr 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि पिंक कार्ड के दोबारा इस्तेमाल पर किसी तरह की कोई समय सीमा नहीं है। एक बार कार्ड टैप करने के बाद एक घंटे के इंतजार के दावे को मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से झूठ और राजनीतिक दुष्प्रचार करार दिया। 

Delhi: No time limit on pink cards, Chief Minister Rekha Gupta calls rumours
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : X/Rekhagupta
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने वाले सहेली पिंक कार्ड को लेकर फैल रही अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को उन्होंने स्पष्ट किया कि पिंक कार्ड के दोबारा इस्तेमाल पर किसी तरह की कोई समय सीमा नहीं है। एक बार कार्ड टैप करने के बाद एक घंटे के इंतजार के दावे को मुख्यमंत्री ने पूरी तरह से झूठ और राजनीतिक दुष्प्रचार करार दिया। 

Trending Videos


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, यह अफवाह फैलाई जा रही है कि यदि आप एक बस में अपना पिंक कार्ड टैप करते हैं और फिर उतरकर दूसरी बस में चढ़ते हैं, तो वह कार्ड काम नहीं करता। ये पूरी तरह से गलत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाएं महज 5, 10 या 15 मिनट के अंतराल पर भी दोबारा कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं और दिन भर में जितनी बार चाहें, मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी महीने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड लॉन्च किया था। भाजपा सरकार ने 2019 से चल रहे पुराने गुलाबी पेपर टिकट सिस्टम को बदलकर केंद्र सरकार की वन नेशन, वन कार्ड पहल के तहत स्मार्ट पिंक कार्ड पेश किया है। 

यह कार्ड दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों के लिए बसों में मुफ्त यात्रा सुनिश्चित करता है, साथ ही मेट्रो और आरआरटीएस जैसी सेवाओं में सशुल्क एक्सेस के लिए भी उपयोगी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक एक लाख से अधिक सहेली पिंक कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह सुविधा पूरी तरह से उसी तंत्र पर आधारित है जो पहले पेपर टिकट के लिए उपलब्ध था, बस अब इसे तकनीक के जरिये और अधिक पारदर्शी और सुगम बना दिया गया है।

भाजपा का आप पर भ्रम फैलाने का आरोप 
डीटीसी की बसों में महिलाओं के लिए लागू पिंक कार्ड को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और पार्टी की महामंत्री व सांसद कमलजीत सहरावत ने आम आदमी पार्टी पर पिंक कार्ड को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।

दोनों भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि कुछ वीडियो के जरिये पिंक कार्ड के एक घंटे तक दोबारा इस्तेमाल नहीं करने की भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। उन्होंने इसे दुष्प्रचार बताते हुए खारिज किया है। उन्होंने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने खुद बसों में यात्रा कर इस दावे को झूठा बताया है। भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed