{"_id":"6ad997977aad16b3cd04c487","slug":"delhi-police-arrested-three-people-for-allegedly-stealing-jewellery-worth-rs-10-lakh-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दिनदहाड़े घर से 10 लाख के गहने चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 16.78 ग्राम सोने के आभूषण बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दिनदहाड़े घर से 10 लाख के गहने चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, 16.78 ग्राम सोने के आभूषण बरामद
Thu, 22 Oct 2026 10:27 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:27 AM IST
सार
आरोपी राकेश के खिलाफ लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के 22 मामले दर्ज हैं। वह शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश है और उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Delhi police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शालीमार बाग थाना पुलिस ने दिनदहाड़े घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राकेश उर्फ राकू (34), रवि सोनी (32) और विक्रम (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 16.78 ग्राम सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, 10 अक्तूबर को घर में चोरी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से राकेश को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर रवि और विक्रम को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
राकेश के खिलाफ लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के 22 मामले दर्ज हैं। वह शालीमार बाग थाने का घोषित बदमाश है और उसे जिला बदर भी किया जा चुका है। चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन