‘शुद्धिकरण’ विवाद: राहुल गांधी के समर्थन में प्रदर्शन, मनुस्मृति भी जलाई; हिरासत में लिए गए उदित राज
दिल्ली में केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता उदित राज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता उदित राज को दिल्ली में केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उदित राज अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। यह एफआईआर हल्द्वानी के ‘शुद्धिकरण’ विवाद को लेकर दर्ज की गई है।
#WATCH | Delhi: Congress leader Udit Raj says, "I have been detained. I came to the Keshav Kunj RSS headquarters... I burnt the Manusmriti. Our leader Mallikarjun Kharge was disrespected, and an FIR has been registered against Rahul Gandhi..." https://t.co/OcGMhKH951 pic.twitter.com/zWkmyyMFmh
— ANI (@ANI) September 1, 2026
हिरासत में लिए जाने के बाद उदित राज ने कहा कि 'मुझे हिरासत में लिया गया है। मैं केशव कुंज स्थित आरएसएस मुख्यालय आया था। मैंने मनुस्मृति जलाई। हमारे नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान किया गया और राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'