पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police reveals businessman tweet was behind arrest of Mohammed Zubair

Mohammed Zubair: दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा- शहर के व्यापारी की शिकायत हुई थी मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी

Wed, 31 Aug 2022 04:15 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 31 Aug 2022 04:15 PM IST
सार

जुबैर को 2018 में एक ट्वीट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में इसी साल 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसे नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में 24 दिन के लिए हिरासत में रखा गया था। जुबैर अब जमानत पर बाहर है।

विज्ञापन
Delhi Police reveals businessman tweet was behind arrest of Mohammed Zubair
मोहम्मद जुबैर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को गिरफ्तार कराने के पीछे जो ट्विटर अकाउंट है, वह दिल्ली के एक व्यापारी का है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान के अजमेर का रहने वाला 36 वर्षीय व्यापारी दिल्ली में रीयल एस्टेट क्षेत्र में व्यापार करता है।

विज्ञापन


ट्विटर यूजर हनुमान भक्त के नाम से @balajikijaiin आईडी की पहचान करने के लिए काम कर रहे पुलिस अधिकारियों ने हालांकि व्यापारी की पहचान उजागर नहीं की। उन्होंने कहा कि व्यापारी के किसी राजनीतिक दल से संबंधित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''जांच में खुलासा हुआ है कि वह ट्विटर हैंडल अजमेर के एक रीयल एस्टेट व्यापारी का है, जो फिलहाल द्वारका में रह रहा है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आईपी एड्रेस से पुलिस ने उसकी पहचान की और उसे जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस भेजा गया। व्यापारी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 'उसकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं'। पुलिस ने यह नहीं बताया कि कब नोटिस भेजा गया और कब बयान दर्ज हुए।

27 जून को किया गया था गिरफ्तार

जुबैर को 2018 में एक ट्वीट कर हिंदुओं की भावनाएं आहत करने के आरोप में इसी साल 27 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसे नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में 24 दिन के लिए हिरासत में रखा गया था। जुबैर अब जमानत पर बाहर है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि व्यापारी ने 2018 के ट्वीट का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया। उसने पुलिस से उसकी धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए जुबैर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके बाद शिकायत दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस ने बताया कि जुबैर की गिरफ्तारी के दो दिन बाद जुबैर ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया और अगले ही दिन उसे फिर से एक्टिव कर लिया। वह अकाउंट फिलहाल सस्पेंड चल रहा है। व्यापारी अजमेर से कुछ साल पहले दिल्ली रहने आ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed