फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police stepped up security ahead of Independence Day

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों पर रखी जा रही है पैनी नजर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिल्ली पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस वांछित अपराधियों, पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले बदमाशों और हाल ही में जेल से छूटे आरोपियों पर विशेष नजर रख रही है।
सभी थाना पुलिस अपने इलाकों में रह रहे अपराधियों का सत्यापन कर रही है। आपराधिक वारदात में शामिल पाए जाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने सभी थानों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। पुलिस ने वांछित बदमाशों की सूची तैयार करवाई है। इनके घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुराने अपराधों में लिप्त आरोपियों पर भी लगातार निगरानी की जा रही है। उनके वर्तमान ठिकाने, संपर्क और गतिविधियों पर नजर है। बीट अधिकारियों तथा स्थानीय पुलिसकर्मियों को ऐसे आरोपियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में जेल से बाहर आए गंभीर मामलों के आरोपियों का भी सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed