फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police traced the SUV involved in molestation case of Hindu College student

दिल्ली में छात्रा से बदसलूकी: डीयू का छात्र चला रहा था एसयूवी, पुलिस ने किया ट्रेस; दो-तीन साथी भी थे साथ

Fri, 25 Sep 2026 02:27 PM IST
Rahul Kumar Tiwari नई दिल्ली, पीटीआई
नई दिल्ली, पीटीआई Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 25 Sep 2026 02:27 PM IST
सार

मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की छात्रा और उसकी दोस्त से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने आरोपी की एसयूवी ट्रेस कर ली है। पुलिस के मुताबिक घटना के समय आरोपी के साथ दो से तीन लोग थे।

विज्ञापन
Delhi Police traced the SUV involved in molestation case of Hindu College student
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हिंदू कॉलेज की छात्रा और उसकी दोस्त से कथित बदसलूकी के मामले में पुलिस ने आरोपी की एसयूवी को ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके साथ दो-तीन अन्य लोग भी मौजूद थे।

विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक, बुधवार रात वह अपनी दोस्त के साथ मुखर्जी नगर में पैदल जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार उनके पास पहुंची। आरोप है कि कार में सवार लोगों ने दोनों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। छात्रा और उसकी दोस्त ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि कार सवारों ने उनके साथ गाली-गलौज की और उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


छात्रा ने पुलिस को बताया कि जब उसने और उसकी दोस्त ने घटना की रिकॉर्डिंग करने के लिए रुकने की कोशिश की तो आरोपी भी रुक गए। आरोप है कि उन्होंने दोनों को गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान छात्रा की दोस्त ने कार की रिकॉर्डिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की शिकायत के आधार पर मुखर्जी नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78, 79 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। धारा 78 पीछा करने, धारा 79 किसी महिला की मर्यादा का अपमान करने के इरादे से शब्द, हावभाव या कृत्य और धारा 3(5) साझा इरादे से संबंधित है।


उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में इस्तेमाल वाहन को ट्रेस कर लिया। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय उसके साथ दो से तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। पुलिस छात्रा के इस आरोप की भी जांच कर रही है कि प्राथमिकी दर्ज होने से पहले वह और उसकी दोस्त कई पुलिस थानों में शिकायत करने के लिए गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed