{"_id":"6a6a0881e29caeea40037d23","slug":"delhi-premier-league-2026-kicks-off-on-july-31-teams-to-clash-on-the-field-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148165-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 31 जुलाई से, मैदान पर भिड़ेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 31 जुलाई से, मैदान पर भिड़ेंगी टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीपीएल में इस बार खिताब जीतने उतरेंगे आयुष बडोनी, बोले- टीम से बड़ी होती है खिलाड़ी की फॉर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का आगाज 31 जुलाई से होगा। 30 अगस्त तक चलने वाले इस टी 20 टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बुधवार को सभी टीमों के कप्तानों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में अपनी तैयारियों और लक्ष्य को लेकर बात की। इस दौरान साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने अपनी टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताया, वहीं आईपीएल में अपने प्रदर्शन पर भी खुलकर राय रखी।
आयुष बडोनी ने कहा कि उनकी टीम पिछले दो सत्रों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। एक बार टीम उपविजेता रही, जबकि पिछले सीजन में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था। इस बार टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और लक्ष्य केवल ट्रॉफी जीतना है। प्रेस वार्ता में आयुष से आईपीएल में उनके प्रदर्शन को लेकर भी सवाल पूछा गया। इस सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। उन्होंने 10 मैचों में 215 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक शामिल रहा। अपने प्रदर्शन पर आयुष ने कहा कि जब टीम लगातार हार रही होती है तो किसी भी खिलाड़ी के लिए अपनी लय बनाए रखना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि वह डीपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर अगले आईपीएल सीजन के लिए भी मजबूत तैयारी करना चाहते हैं।